चैतन्य से पूछताछ के आधार पर 17 कारोबारियों को ईडी का नोटिस

Editor
By Editor 1 Min Read

3200 करोड़ के शराब घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है

रायपुर, 3200 करोड़ के शराब घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से ईडी द्वारा पांच दिन की रिमांड पर की गई पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने 17 होटल, जमीन और शराब कारोबार से जुड़े कारोबारियों को नोटिस जारी किया है।

चैतन्य बघेल की रिमांड शनिवार को पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां ईडी ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की मांग की। कोर्ट ने इस मांग को स्वीकार करते हुए चैतन्य को 6 सितंबर तक जेल भेज दिया है।

ईडी सूत्रों के अनुसार, रिमांड के दौरान चैतन्य से हुई पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ सामने आईं, जिसके आधार पर अब इन 17 कारोबारियों से पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले में और भी नाम सामने आ सकते हैं।

Share This Article