एकता चौक, भिलाई-3 में हुआ भारत माता की प्रतिमा का अनावरण
भिलाई-3, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के वार्ड क्रमांक 17, बाज़ार चौक में रविवार को एक भव्य समारोह में भारत माता चौक का नामकरण किया गया एवं भारत माता की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर भारत माता चौक के रूप में स्थल के विकास का ऐलान किया और कहा कि यह स्थान सामाजिक एकता और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा।
इस अवसर पर आरएसएस दुर्ग ज़िला कार्यवाहक सुनील पटेल, खिलावन साहू, उपकार चंद्राकर, प्रेमलाल साहू, विजेंद्र सिंह, सुंदरलाल साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, दिलीप पटेल, सुषमा जेठानी, नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, वार्ड पार्षदगण तुलसी ध्रुव, प्रेमलता चंद्राकर, गुरुचरण सिंह, सत्य प्रकाश शर्मा, महामंत्री श्याम सुंदर जायसवाल और समीर अग्रवाल, रवि नाहर, बाल मुकुंद वर्मा तथा मुस्लिम समुदाय प्रमुख रूस्तम खान समेत समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुखजन उपस्थित रहे।

साथ ही दुलारी वर्मा, घनश्याम बघेल, पुखराज जैन, राजकुमार साहू, पद्मिनी साहू, गीता वर्मा, शकुन देवांगन, हूपेन्द्र चंद्रा, संदीप पाली, महेंद्र साहू, विनोद देवांगन, जसवंत वर्मा, मुन्ना जैन, तोरन सोनी, सुनील मिश्रा, शुभम चिंचूलकर, कुंदन फेकर, नरोत्तम गेंडे, अजय साहू, तेजस पाल, योगेश शर्मा, संजय मैथिल, समन नाथवाणी, पुष्पराज सिंह, चंद्रिका सोनी, अशोक सोनी, हर्षित साहू, दीप पटेल, अभिषेक शर्मा, सम्यक तिवारी, शिवा पटनायक, लोहि दास, रोहित चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और सामाजिक समरसता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारत माता की प्रतिमा को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक बताया। भाजपा भिलाई-3 मंडल की ओर से यह संदेश दिया गया कि पार्टी सर्व समाज की उन्नति हेतु सदैव तत्पर रही है और आगे भी रहेगी।
कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ हुआ।