कल्याण कॉलेज सेक्टर-7 में 1992-1997 तक के कला संकाय के स्टूडेंट का मिलन समारोह

Editor
By Editor 3 Min Read

तीन दशक बाद मिले कॉलेज के दोस्त, झूमते-गाते याद किए बीते दिन

भिलाई। कल्याण कॉलेज सेक्टर-7 में वर्ष 1992-1997 तक कला संकाय में स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले पूर्व स्टूडेंट के संगठन कल्याण कॉलेज फ्रैंड्स ग्रुप का मिलन समारोह शिवनाथ नदी तट स्थित एक रेसार्ट में हुआ।
दिन भर चले इस समारोह में सभी स्टूडेंट ने अपने कॉलेज के दिनों को याद किया। गीत-संगीत के साथ कई मनोरंजक इवेंट भी हुए। दिनेश सिंह ठाकुर, के. रुद्र मूर्ति, महेश चंद्राकर और संदेश छिब्बर ने मिलन समारोह का कुशल संयोजन किया। सुबह परिचय सत्र हुआ, जिसमें सभी ने कॉलेज के बाद से अब तक के अपने सफर का ब्यौरा मनोरंजक ढंग से दिया।

सेक्टर-7 के चाय-समोसे से हुई शुरुआत

मिलन समारोह को यादगार बनाने आयोजन समिति कल्याण कॉलेज के पास सेक्टर-7 मार्केट की स्टार कैंटीन से खास तौर पर चाय-समोसे मंगवाए थे। कॉलेज के दिनों की फेवरेट कैंटीन के चाय-समोसे सामने देख ज्यादातर स्टूडेंट भावुक हो गए। इस दौरान गीत-संगीत की महफिल भी चलती रही। रीता वैष्णव और अजय शाह ने अपनी आवाज का जादू जगाते हुए समा बांध दिया। देखते ही देखते दूसरे साथियो में भी गाने-गुनगुनाने की होड़ लग गई। सभी ने खूब डांस मस्ती की।

याद किया बिछड़े साथियों और प्राध्यापकों को

कल्याण कॉलेज फ्रेंड्स ग्रुप ने आयोजन में अपने दिवंगत सहपाठियों को भी याद किया। इनमें देवाशीष दास, कांति सिंह, भावना सोलंकी, योगेश्वर पाहूजा, श्रीनिवास, चंदन सिंह चुरेंद्र, राजा दासगुप्ता और चंचल को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही कॉलेज के दिवंगत प्राचार्य द्वय प्रो. टीएस ठाकुर, प्रो. एसएन बंछोर इतिहास विभागाध्यक्ष रहे प्रो. बीपी शर्मा और हिंदी विभागाध्यक्ष रहे डॉ. तीर्थेश्वर सिंह को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

साथियों का किया विशेष सम्मान

कल्याण कॉलेज फ्रेंड्स ग्रुप ने मिलन समारोह में देश के अलग-अलग हिस्से से आयोजन में पहुंचे साथियों का विशेष रूप से सम्मान किया। हाल ही में उप पुलिस अधीक्षक की पदोन्नति पाने वाले पुलिस अफसर नरेश पटेल को सम्मानित किया गया। वहीं इस आयोजन में शामिल होने खास तौर पर भिलाई पहुंचे आभा ठाकुर, कविता रॉय चौधरी, महेंद्र शर्मा और सतपाल सिंह को भी सम्मानित किया गया।

इनकी भी रही भागीदारी

पूरे मिलन समारोह को सफल बनाने में तसलीम खान, सोना बर्मन, सुनीता सिंह, झाल सिंह पटेल, धनेंद्र (गुड्डू) उपाध्याय, राकेश मौर्य, वीरेंद्र नागवंशी, अरुणांशु, संदीप सराफ, झुमा दासगुप्ता, सुनैना यादव, गीता चौधरी, कोमल वर्मा, के. रुद्र मूर्ति, फ़र्णीश शर्मा, सुशील शुक्ला, महेंद्र शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, युगल किशोर निर्मलकर, अजय साहू, गोपेन्द्र कोसरे, चेतन लाल साहू, धनलक्ष्मी, अशोक यादव, अरविंद अवस्थी, रूबी लाल, अलका आगरकर, अखलाक अहमद, वीरेंद्र नागवंशी, शहनाज बेगम, के. रत्नम, पुष्पा मिश्रा, मोनी माला और मुहम्मद जाकिर हुसैन सहित अन्य लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण रही।

Share This Article