गुरु पूजन उत्सव में बताया भगवा का महत्व

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई। राष्ट्र सेविका समिति की मां दंतेश्वरी शाखा, ग्राम देवबलोदा द्वारा गुरु पूजन उत्सव का भव्य आयोजन 20 जुलाई को भिलाई तीन में श्रद्धा और समर्पण भाव से मनाया गया। इस दौरान भगवा का महत्व बताया गया, साथ ही सेहत, आत्मनिर्भरता व सेवा पर भी जागरूक किया गया।


आयोजन की मुख्य मुख्य अतिथि डा. अन्नू कोहली स्त्री रोग विशेषज्ञ, ज्योति अस्पताल चरोदा थीं। वहीं आयोजन की मुख्य वक्ता सुनीता साहू, जामुल नगर कार्यवाहिका रही।
सुनीता साहू ने भगवा ध्वज के प्रतीकात्मक गुरु रूप का महत्व बताया और महिलाओं से राष्ट्रकार्य में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने सेवा पर भी जोर दिया।
डा. अन्नू कोहली ने आत्मनिर्भरता व सेवा के लिए महिलाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय आत्मनिर्भरता का है।
आयोजन का समापन सामूहिक गीत और वन्दे मातरम् के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व महापौर भिलाई चरोदा चंद्रकांता मांडले सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article