2 साल से अवैध तरीके से चल रहा था आरा मिल, वन विभाग ने की कार्रवाई

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई। पाटन ब्लॉक के ग्राम गुढियारी में स्थित आरा मिल में फारेस्ट विभाग ने सुबह सुबह दो दबिश, दो साल से अवैध रूप से चल रहा था आरा मिल, मशीन और लकड़ी जप्त किया
गाड़ा डीह।।सोमवार को सुबह फॉरेस्ट विभाग की टीम ने पाटन ब्लॉक के ग्राम गुढ़ियारी में स्थित एक आरा मिल में दबिश दी है। बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट विभाग को सूचना मिली थी कि यहां पर आरा मिल में बहुत सारे लकड़ी डंप पड़ी है वही आर मिल के संचालक से दस्तावेज भी मांगे जा रहे हैं। फॉरेस्ट विभाग जांच में जुट गई है। जिसके जमीन पर आरा मिल चल रहा उसने आरा मिल चलाने की अनुमति ही नहीं किया। दो साल से यह आता मिल अवैध रूप से चल रहा था

आज सुबह-सुबह फॉरेस्ट विभाग के एसडीओ के नेतृत्व में उसकी पूरी टीम आरा मिल पर दबिश दी है। बड़ी संख्या में वहां पर लकड़ी मिली है। जिसकी गिनती कर पंचनामा बनाया गया। आराम मिल जिसके जमीन पर था उससे भी पूछताछ कर दस्तावेज मंगाए गए। लेकिन कोई दस्तावेज नहीं मिल पाया। फॉरेस्ट विभाग पूछताछ गाडाडीह के आसपास बहुत से आराम मिल संचालित है जिसमें आशंका जताया जा रहा है कि कई ऐसे आरा मिल है जहां पर नियमों की विपरीत काम किया जा रहा है। इस पर भी अंकुश लगाया जाना जरूरी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो का कहना है कि सभी आराम मिल की जांच किया जाना चाहिए राजस्व और फॉरेस्ट विभाग की एक टीम बनाकर जांच किया जाए तो इन आरा मिलो पर ढेर सारी खामियां मिल जाएगी।

लकड़ी और मशीन जप्त
फॉरेस्ट विभाग ने करवाई करते हुए लकड़ी और मशीन को जप्त कर लिया है। जिसे फारेस्ट विभाग के पाटन डिपो में रखा जाएगा। सभी 9 बजे कार्रवाई शुरू हुई जो कि शाम तक चलती रही।

Share This Article