भिलाई। शासकीय विश्वनाथ तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग में इसी शिक्षा सत्र यानी 2025-26 से दो नए कोर्स की पढ़ाई शुरू होगी। पहला कोर्स एमएससी कंप्यूटर साइंस और दूसरा एमए मनोविज्ञान की। इन दोनों की कोर्स को प्रारंभ करने की अनुमति शासन ने दे दी। ये कोर्स स्ववित्तीय योजना के तहत जनभागीदारी मद से प्रारंभ की अनुमति उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदान की है।
प्राचार्य साइंस कालेज दुर्ग डॉ. अजय सिंह
ने बताया कि साइंस कॉलेज में दो नए पाठ्यक्रम को लेकर तैयारी शुरु कर दी गई।
0 इतनी सीटें होंगी
डॉ. अजय सिंह के अनुसार एमएससी कम्प्यूटर साइंस में 40 सीट आबंटित की गई है। एमए मनोविज्ञान के लिए 30 सीटें आबंटित की गई है। दोनों पाठ्यक्रमों की संबंद्धता हेतु हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से नियमानुसार नियमानुसार प्रक्रिया की जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा दोनों पाठ्यक्रमों से संबंधित विभागों के भौतिक रूप से निरीक्षण के लिए टीम भी गठित की गई है। उनके रिपोर्ट के बाद महाविद्यालय में अध्यापन आरंभ होगा।
0 वर्तमान में इतने विषयों की पढ़ाई
डॉ. अजय सिंह ने बताया कि
दोनों पाठ्यक्रम पूर्णतः स्ववित्तीय योजना जनभागीदारी मद से संचालित होगी इसके लिए महाविद्यालय ग्रंथालय, फर्नीचर उपकरण तथा कम्प्यूटर आदि की व्यवस्था करेगा। वर्तमान में साइंस कॉलेज में एम. ए. एम. कॉन तथा एम.एससी. एम. लिबआई एससी आदि पाठ्यक्रमों में 16 विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाएं संचालित है। एमएससी कम्प्यूटर साइंस तथा एमए मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर कक्षाएं आरंभ करने के लिए विद्यार्थियों द्वारा लगभग एकदशक से मांग की जा रही थी।
0 यह होगा फायदा
एमएससी कम्प्यूटर साइंस आरंभ होने से साइंस कॉलेज दुर्ग को पीएचडी के लिए हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग का शोध केन्द्र बनाने में भी सहायता मिलेगी। दोनों पाठ्क्रमों हेतु शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान किए जाने के बाद इस कोर्स में प्रवेश देने के लिए पोर्टल में दर्ज किया जाएगा और विद्यार्थियों से आवेदन मंगवाए जाएंगे।


