भिलाई। दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने महावीर कॉलोनी दुर्ग में एक मकान में चोरी की थी, जिसमें लगभग 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी शामिल थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सायबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में
रंजीत डहरे, 30 वर्ष, ग्राम लिटिया थाना लालबाग राजनांदगाव, रोशन मारकंडे 23 वर्ष, मिनीमाता नगर थाना कलमना नागपुर, योगेश्वरी उर्फ जुगरी मारकंडे 32 वर्ष, केकराजबोड थाना जालबांधा खैरागढ़, रविशंकर बंजारे, 32 वर्ष, लखौली थाना कोतवाली राजनांदगाव
आकाश मन्नालाल सोनी 28 वर्ष, मिनीमाता नगर थाना कलमना नागपुर हैं।
आरोपियों से बरामद सामान 332.110 ग्राम सोने के जेवरात,
3 किलो 300 ग्राम चांदी के जेवरात, 9.76 लाख रुपये नगद मिले।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। इस मामले में एसीसीयू और थाना दुर्ग की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


