100 करोड़ से अधिक की संपत्ति, हक के लिए राजमाता और रानी में विवाद थाने पहुंचा

Editor
By Editor 2 Min Read

सक्ती राजपरिवार में हिंसक विवाद, महल के भीतर तोड़फोड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में राजपरिवार के बीच संपत्ति विवाद थम नहीं रहा है। विवाद ने हाल ही में हिंसक रूप ले लिया। राजमाता गीता राणा सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर रानी शिल्पा सिंह के महल पर हमला कर दिया, जिसमें मारपीट और तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता फरार हैं

आरोप है कि राजमाता गीता राणा सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर रानी शिल्पा सिंह के महल पर हमला किया। इसमें रानी शिल्पा सिंह के साथ मारपीट और उनके कमरे में तोड़फोड़ की गई।
पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें प्रशांत राठौर, कान्हा यादव, अमरदीप भैना, भास्कर महिलांगे, सुनील यादव और एक नाबालिक शामिल हैं।

इस वजह से हो रहा है विवाद

राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने धर्मेंद्र सिंह को गोद लिया था, जिसे राजमाता गीता राणा सिंह पसंद नहीं करती थीं। राजा के निधन के बाद दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया।राज परिवार की संपत्ति लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। बताया जाता है कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है।
पुलिस की माने तो मुख्य साजिशकर्ता राजेश शर्मा, राज कुमार अग्रवाल और अमंक जोशी की पतासाजी की जा रही है।

Share This Article