30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज वसूलने और मारपीट के मामले में फरार महिला गिरफ्तार

Editor
By Editor 2 Min Read

20 हजार रुपये उधार लेने पर बनाया जा रहा था दबाव, पूर्व में तीन आरोपी जा चुके हैं जेल

भिलाई, 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज पर रकम उधार देकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में भिलाई भट्ठी पुलिस ने फरार महिला आरोपी प्रीति तांडी (20) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 16 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, सुपेला निवासी रेखा तांडी ने पति के उपचार के लिए पूजा राव उर्फ वेंकट लक्ष्मी राव से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि इसके बदले 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज मांगा जा रहा था। एकमुश्त रकम नहीं दे पाने पर आरोपियों ने प्रार्थिया और उसके बेटे को अपने घर ले जाकर गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी थी।

प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पूर्व में पूजा राव, चंदन राव और प्रवीण शर्मा को गिरफ्तार कर 20 सितंबर को जेल भेज दिया था। वहीं, फरार महिला आरोपी प्रीति तांडी की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान प्रार्थिया का एक कोरा चेक और संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अत्यधिक ब्याज पर रकम लेने से बचने और अवैध वसूली या धमकी की शिकायत तत्काल पुलिस से करने की अपील की है।

Link : https://shricgnewscreator.com/woman-wanted-in-case-involving-30-weekly-interest-charges-and-physical-assault-arrested/

Share This Article