शुक्रवार 13 नवंबर से स्कन्दाश्रम हुडको में होगी 29वे स्कन्दषष्ठी महोत्सव की शुरुआत।

Editor
By Editor 2 Min Read

दीदी शिवरंजनी के मार्ग दर्शन में तमिलनाडु से पधारे श्री रामनादा गुरुक्कल एवं उनकी टीम के द्वारा प्रातः 5:30 बजे पूजा की शुरुआत होगी

भिलाई, छोटे स्वामी श्री रामाकृष्णा  ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि कल प्रथम दिवस में कुल 9 तरह के हवन होगे जिसमें पहले पहर में सर्व प्रथम सुबह 7:30 बजे कार्य क्षेत्र एवं व्यापार में वृद्धि हेतु महागणपति हवन होगा उसके पश्चात 9 बजे धन प्राप्ति हेतु कुबेर हवन, 10 बजे से सरकारी कार्यों में आ रहे विघ्नों को दूर करने हेतु अवहांथी हवन होगा, फिर प्रातः 11 बजे से धन को आकर्षित करने एवं जीवन में आ रही बाधाओं को नष्ट करने अष्टदश भुजा महालक्ष्मी हवन होगा, दोपहर 12 बजे से मृत्यु दोष निवृत्ति, पुरानी बीमारियों एवं मृत्यु भय विमोचन हेतु महामृत्युंजय हवन होगा।

तत्पश्चात दूसरे पहर सायं 5:30 बजे से स्थायी नौकरी एवं नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने हेतु राजा मातांगी हवन होगा, फिर सायं 6:30 बजे से पुरानी संपत्ति और बकाया राशि प्राप्ति एवं कर्ज मुक्ति हेतु अष्टलक्ष्मी हवन, संध्या 7:30 बजे से बुरी नज़र दृष्टि दोष के असर को दूर करने हेतु प्रत्यांगिरा हवन होगा, रात्रि 8:30 बजे से पति-पत्नी के आपसी तालमेल, बच्चों से रिश्तों को बेहतर बनाने हेतु कामदा कामेश्वरी हवन होगा।
हर पहर के अंतिम हवन के पश्चात पूर्णाहूति, दीप आराधना एवं प्रसाद वितरण भी होगा।

Link : https://shricgnewscreator.com/the-29th-skanda-shashthi-festival-will-begin-at-skandashram-hudco-on-friday-november-13/

Share This Article