भिलाई-3 चरोदा में बजरंगदल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Editor
By Editor 2 Min Read

कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, जरूरतमंदों की सहायता के लिए दिया मानव सेवा का संदेश

भिलाई, छत्तीसगढ़ बजरंगदल जिला भिलाई के भिलाई-3 चरोदा प्रखंड द्वारा जनकल्याण और मानव सेवा की भावना से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस पहल के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता के साथ ही समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता और सेवा भावना का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। रक्त की आवश्यकता कभी भी किसी को पड़ सकती है, ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष घिनिश साहू, मंत्री खिलावन ठाकुर, संयोजक अभिनय माली, सुजल चौधरी, गौरव, अभिषेक सिंह, चंदन स्वाई एवं शैलेन्द्र उपस्थित रहे।

वीडियो

कार्यक्रम में प्रदेश विद्यार्थी प्रमुख रोहित सिंह, जिला संयोजक पुष्पराज सिंह, जिला मंत्री अरुण शर्मा एवं राजेश चौहान की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस पहल की सराहना की।

छत्तीसगढ़ बजरंगदल ने इस आयोजन के माध्यम से समाज को संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम भी है। संगठन ने ‘रक्तदान महादान, मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है’ के संकल्प के साथ सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Link : https://shricgnewscreator.com/bajrang-dal-organized-a-blood-donation-camp-in-bhilai-3-charoda/

Share This Article