WINBUZZ ऐप से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Editor
By Editor 2 Min Read

मासिक वेतन पर काम कर रहे दो युवक गिरफ्तार, 4.93 लाख नकद समेत लाखों का सामान जब्त

दुर्ग, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने WINBUZZ ऐप के जरिए सट्टा संचालित करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला एवं ACCU की संयुक्त टीम ने रूंगटा कॉलेज के पीछे राजा गार्डन स्थित मकान में दबिश देकर यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश हरिनखेड़े (23) और डिकेश प्रसाद तिवारी (22), निवासी अर्जुन नगर, वैशाली नगर के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी मासिक वेतन पर ऑनलाइन सट्टा संचालन का काम करते थे। गिरोह का मुख्य संचालक देवेंद्र कुमार साहू बताया गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 लाख 93 हजार रुपये नकद, तीन लैपटॉप, एक आईपैड, 18 स्मार्ट मोबाइल फोन, 22 एटीएम कार्ड, 10 बैंक पासबुक, चार एयरटेल बैंक QR स्कैनर, एक वाई-फाई डिवाइस और चार होंडा एक्टिवा स्कूटर सहित अन्य सामग्री जब्त की है।

प्रारंभिक जांच में कुछ बैंक खातों का कथित तौर पर खाताधारकों की जानकारी के बिना सट्टे के लेन-देन में उपयोग किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 317(4), 61(2) के तहत अपराध दर्ज कर 2 नवंबर को गिरफ्तार किया गया।

Link : https://shricgnewscreator.com/gang-running-online-cricket-betting-via-the-winbuzz-app-busted/

Share This Article