बीएसपी सोसाइटी सेक्टर-4 की मतदाता सूची जारी, आपत्ति का मौका 5 तक

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई। बी.एस.पी. एम्प्लाइज को-ऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-4 की मतदाता सूची जारी कर दी गई है। मतदाता 5 नवंबर तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

राज्य सहकारिता निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेश के अनुपालन में, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी देवाशीष दास ने बी.एस.पी. एम्प्लाइज को-ऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसायटी लिमिटेड भिलाई नगर (पंजीयन क्रमांक-1781, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) की मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन सोमवार 26 अक्टूबर को किया है। सोसायटी के मतदाताओं किसी भी प्रकार की दावा या आपत्ति के लिए सेक्टर-04 ए मार्केट स्थित कार्यालय में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अधिकृत प्रबंधक सुदीप कुमार बनर्जी के पास 05 नवंबर तक कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं। इन दावों और आपत्तियों का निराकरण रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 06 नवंबर शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे से सोसायटी कार्यालय में किया जाएगा। इसके बाद इस उपांतरित सूची को अंतिम सदस्यता/मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।

Link : https://shricgnewscreator.com/voter-list-for-bsp-society-sector-4-released-deadline-for-filing-objections-is-the-5th/

Share This Article