खड़गे के बयान के विरोध में भाजयुमो ने फूंका पुतला

Editor
By Editor 3 Min Read

सिरसा गेट चौक पर प्रदर्शन कर कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता

भिलाई, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में दिए गए कथित अभद्र एवं अपमानजनक बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने भिलाई-3 के सिरसा गेट चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो भिलाई जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खड़गे का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए और कांग्रेस नेतृत्व के प्रति नाराजगी जताई। सिरसा गेट चौक पर हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा- लोकतंत्र में अमर्यादित भाषा का स्थान नहीं

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ नागरिकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके प्रति कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और राजनीतिक मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेदों के बावजूद भाषा की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है।

सौरभ जायसवाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक स्थिति को लेकर बौखलाहट में इस तरह की बयानबाजी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के ऐसे बयान प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। जायसवाल ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस ने इस तरह की बयानबाजी बंद नहीं की, तो युवा मोर्चा आने वाले दिनों में और व्यापक आंदोलन करेगा।

वीडियो

भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी मनोज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष चिन्ना, जिला मंत्री परास जंघेल, खिलावन साहू, राधेश्याम वर्मा, दिलीप पटेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, भाजपा मंडल महामंत्री श्यामसुंदर जायसवाल, समीर अग्रवाल, पूर्णिमा ठाकुर और सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर शामिल हुए।

इसके अलावा भाजयुमो से अमित राजपूत, जिला उपाध्यक्ष शुभम चिंचुलकर, तेजस पाल, हेमराज साहू, अखिलेश सिंह, प्रवीण यादव, जिला मंत्री तुषांत वर्मा, अर्पणा मुखर्जी, वेद साहू, महेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, मनोज चक्रधारी, महामंत्री शिवा सोनी, अभिषेक शर्मा और निशांत जोशी सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Link : https://shricgnewscreator.com/bjym-burns-effigy-in-protest-against-kharges-statement/

Share This Article