पदुमनगर में गरिमा-स्वर्णा दिवाकर के जसगीतों पर झूमे श्रोता, उमड़ा जनसैलाब

Editor
By Editor 3 Min Read

श्री श्री श्री सार्वजनिक नवदुर्गोत्सव समिति का आयोजन सफल, पार्षद मनीष वर्मा ने जनता और समिति सदस्यों को दिया श्रेय

भिलाई, पदुमनगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में श्री श्री श्री सार्वजनिक नवदुर्गोत्सव समिति के तत्वावधान में प्रख्यात जसगीत गायिका गरिमा दिवाकर एवं स्वर्णा दिवाकर का भव्य संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मंच से लेकर आयोजन स्थल तक श्रोताओं की भीड़ नजर आई। गरिमा और स्वर्णा दिवाकर के मधुर जसगीतों पर श्रोता झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

गरिमा दिवाकर को सुनने और देखने के लिए पदुमनगर सहित भिलाई-3, चरोदा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पदुमनगर दुर्गा पूजा और गरबा आयोजन के लिए पहले से ही प्रसिद्ध है। यहां हर वर्ष दूर-दूर से लोग गरबा खेलने पहुंचते हैं। इस बार भी संगीत कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। गायिकाओं की प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजन को सफल बताया।

टीम वर्क और एकजुटता से सफल हुआ आयोजन

पदुमनगर के पार्षद मनीष वर्मा ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय क्षेत्र की जनता और दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े आयोजन आपसी सहयोग, एकजुटता और टीम वर्क से ही सफल होते हैं। समिति के सभी सदस्यों ने अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया, जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी क्षेत्र में इस तरह के बड़े सांस्कृतिक आयोजन होते रहेंगे।

वीडियो

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए चैतन्य बघेल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल उपस्थित रहे। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी मनीष बंछोर शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन अमित मिश्रा ने किया।

आयोजन को सफल बनाने में समरजित सरकार, अनिल कुमार, अमन, अभिषेक, अंकित वर्मा, तिमिज वर्मा, अनिमेष धारा, लकी सिंह, भावेश शुक्ला, तन्मय, विकास वर्मा, पंकज शाह, सूर्यकान्त शर्मा, सतीश वर्मा और चीकू सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम की सफलता ने पदुमनगर में दुर्गोत्सव के उत्साह को और बढ़ाया। आयोजन के दौरान लोगों की सहभागिता और समिति सदस्यों के सामूहिक प्रयासों की चर्चा रही।

Link : https://shricgnewscreator.com/in-padumanagar-the-audience-swayed-to-the-jasgeets-devotional-folk-songs-of-garima-and-swarna-diwakar-a-massive-crowd-turned-out/

Share This Article