श्री शंकरा विद्यालय के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनसेवा का संदेश

Editor
By Editor 4 Min Read

भाजपा पश्चिम मंडल के पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

भिलाई, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित ‘नमो सेवा अभियान’ एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत श्री शंकरा विद्यालय, सेक्टर-X, भिलाई में विद्यार्थियों द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सेवा, सहयोग, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, डिजिटल भारत की उपलब्धियों तथा राष्ट्र के विकास में नागरिकों की भागीदारी को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं संस्कृत वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्टार्टअप इंडिया तथा अन्य जनकल्याणकारी पहलों को दर्शाते हुए देश में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभुनाथ मिश्रा उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में भाजपा जिला मंत्री एवं नमो सेवा जिला कार्यक्रम प्रभारी मनोज तिवारी, भाजपा पश्चिम मंडल भिलाई के अध्यक्ष गोल्डी सोनी, भिलाई आईटी सेल की जिला संयोजक  सागरिका पाढ़ी तथा भाजपा पश्चिम मंडल के मीडिया प्रभारी  सुजीत कुमार सोनवानी सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि  प्रभुनाथ मिश्रा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने डिजिटल इंडिया, जन-धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों की जानकारी देते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें जागरूक नागरिक बनने और राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की उपप्रधानाचार्य विजय बीजी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय की प्राचार्य  बिपिन देशमुख ने विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में  पी. शीतल ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव एस. स्वामीनाथन, अध्यक्ष  वी. रामचंद्रन, प्रधान पाठिका शीला जॉन सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

भाजपा पश्चिम मंडल भिलाई की सहभागिता ने कार्यक्रम को संगठनात्मक एवं सामाजिक दृष्टि से विशेष महत्व प्रदान किया। विद्यार्थियों की इस रचनात्मक पहल ने यह संदेश दिया कि जनसेवा केवल एक विचार नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Link : https://shricgnewscreator.com/students-of-shri-shankara-vidyalaya-conveyed-a-message-of-public-service-through-a-street-play/

Share This Article