पार्वती स्व. सहायता समूह ने जन सेवा हेतु लगाए शिविर

Editor
By Editor 3 Min Read

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के ” 25 वर्ष सेवा , समर्पण और संकल्प अभियान ” के अंतर्गत
पार्वती कमला सामाजिक शिक्षण समिति/सुरु फाउंडेशन/पार्वती स्व सहायता समूह द्वारा  11 अक्टूबर 2026 को प्रेमप्रकाश पांडे  के आतिथ्य में स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान शिविर, कानूनी सलाह, कौशल विकास एवं रोजगार उन्नयन के शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने अपने उद्बोधन में देश के प्रधानमंत्री के 25 वर्ष पूरे होने सेवा और सुशासन के उत्कृष्ठ कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी लोगों में भी नैसर्गिक गुण होते हैं और अपने उन गुणों को पहचाने और अपने स्किल को पहचान कर कार्य करने और सीखने की आवश्यकता है। महिलाएं अपने गुणों को विकसित करें घरों से जुड़े कार्यों में अपने स्किल को निखारें। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि संस्था के कार्यों से समाज में अच्छा संदेश जाएगा। अनेक वक्ताओं ने भी इस अवसर पर प्रेरक उदबोधन दिए।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष  सोनाली माधवन ने अपनी संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि घर बैठे महिलाएं कैसे कार्य कर सकती है। इस अवसर पर महिलाओं को कानूनी सलाह संस्था की कानूनी सलाहकार  जया श्रीवास्तव अधिवक्ता द्वारा कानून की अनेक जानकारियां देते हुए महिलाओं को कानून के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी और किसी भी तरह की परेशानी में महिलाओं को सही जानकारी देने और मदद का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही चिकित्सकीय जांच व परामर्श के लिए डॉ. अभिनव, डॉ. नाविल शर्मा, डॉ. खरे, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. सतिंदर सिंह, डॉ. ज्योत्सना मिश्रा ने सेवा दी । रक्त दान के लिए युवाओं में उत्साह एवं जागरूकता का कार्य सूरज साहू ने रेड ड्रॉप ब्लड डोनेशन किया।

कौशल विकास और रोजगार उन्नयन की जानकारी संस्था की सदस्य विनीता संध्या एवं निशा राजश्री ने उपलब्ध करवाई और महिलाओं को घर बैठे कार्य करने की प्रेरणा दी। संस्था द्वारा सभी का सेवा कार्य में योगदान देने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान सम्मानित किया गया इस अवसर पर  कांति वर्मा, उपासना साहू, निकिता सिंग्ने, सरोज टहनगुरिया, गोल्डी सोनी, पद्मनाभन, ऋतुराज, तिलक यादव, रजनीकांत पांडे, किरण भोसले, प्रभारानी साहू, सीमा तिवारी, जाकिर भाई, विशाल दीप नायर, डा. दीनदयाल साहू और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा योजनाओं का लाभ लिए।
कार्यक्रम में सहभागी सभी का आभार व धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव अमरजीत सिंह चहल  द्वारा किया गया।

Link : https://shricgnewscreator.com/parvati-self-help-group-organized-camps-for-public-service/

Share This Article