राम कुमार वर्मा का नवाचार: स्थानीयमान पट्टिका से गणितीय अवधारणाओं को सरल बनाने का प्रयास

Editor
By Editor 2 Min Read

स्थानीयमान पट्टिका से बच्चों की गणितीय कुशलताओं व समझ का विकास

भिलाई, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरुप कक्षा शिक्षण को रोचक, ज्ञानवर्धन व स्थानीय वस्तुओं से शिक्षण सामग्रियों का निर्माण कर बच्चों की गणितीय अवधारणाओं की स्पष्ट और स्थाई समझ बढ़ाने की परिकल्पना राष्ट्रीय स्तर से की गई है।

शिक्षकों से यह भी उम्मीद की जा रही है कि बच्चों का शिक्षण बाल केंद्रित, बच्चों की सहभागितापूर्ण गतिविधियां एवं विषय- वस्तु पर केंद्रित होकर सक्रियता के साथ शिक्षण करने में योगदान रेखांकित करेंगे। इसी कड़ी में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक एवं नवाचारी शिक्षक राम कुमार वर्मा ने क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल के राष्ट्रीय सेमिनार पर आधारित शिक्षण गतिविधियों को संचालित करते हुए प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला डपरापारा के बच्चों के मध्य स्थानीयमान की अवधारणा को स्पष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं।

इसके लिए अपने द्वारा निर्मित ‘स्थानीय मान पट्टिका’ का प्रदर्शन बच्चों की सहभागितापूर्ण करने से बच्चों को अंकों के स्थान विशेष पर रखने से उनके मान बदलने तथा इकाई से दस करोड़ तक की संख्याओं की स्पष्ट समझ बढ़ाने के लिए प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला डबरापारा, भिलाई 03 के बच्चों के पूर्व ज्ञान का आकलन करते हुए शोधपरशक शिक्षण कराया जा रहा है। इसमें बच्चों के उत्साह जनक सहभागिता हो रही है और उनकी समझ समझ को‌ स्थायी रुप देने का प्रयास किया गया है। इसमें शोध परिकल्पनाओं के अनुरुप बदलाव परिलक्षित हो रहा है। वहीं बच्चे गणित विषय को भयमुक्त ढंग से सीखने के लिए प्रेरित हुए हैं। इसमें शाला की प्रधान पाठकि व शिक्षकों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Link : https://shricgnewscreator.com/ram-kumar-vermas-innovation-an-effort-to-simplify-mathematical-concepts-using-a-place-value-board/

Share This Article