नमो सेवा के तहत नुक्कड़ नाटक नहीं मिटेगा की सराहनीय प्रस्तुति

Editor
By Editor 3 Min Read

भिलाई, देश भर में भारत को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस एवं सार्वजनिक सेवा के सफलतम् 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित सेवा संकल्प व नमो सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चरोदा में प्राचार्य जे.पी. श्याम के संयोजन में नुक्कड़ नाटक नहीं मिटेगा सिंदूर की सराहनीय प्रस्तुति विद्यार्थी द्वारा की गई।

कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थिति अतिथियों का पुष्पगुच्छ स्वागत कर प्राचार्य जे.पी.श्याम द्वारा स्वागत कथन प्रस्तुत करते हुए सेवा संकल्प व नमो सेवा के अंतर्गत शाला में आयोजित रंगोली, दीप प्रज्वलन, और कक्षा चौथी की छात्रा का राज्य स्तरीय प्रस्तुति के चयनित होने की जानकारी दी। इस मौके पर अतिथि के रुप उप नेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी एवं उनके सार्वजनिक सेवा के कार्यों का विद्यार्थियों के समक्ष विस्तार से उल्लेख कर हर परिस्थिति में जीवन में आगे बढ़ाने, बड़े सपने देखने और अंततः देश की सेवा के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा विद्यार्थियों व उपस्थित शिक्षकों नागरिकों को दी।

विशेष अतिथि पूर्णिमा ठाकुर पूर्व पार्षद चरोदा बस्ती एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष चरोदा ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय स्तर पर जनकल्याणकारी कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के प्रयासों में निरंतर सहयोग देने की अपील की। वार्ड पार्षद अपर्णा दास ने विद्यार्थियों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक के योगदान सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों के अनुरुप भारत को श्रेष्ठ बनाने तथा जन-जन के विकास में अपना योगदान रेखांकित करने की प्रेरणा दी गई।

नुक्कड़ नाटक ‘नहीं मिटेगा सिंदूर’ का संवाद लेखन एवं निर्देशन राम कुमार वर्मा एवं सरिता विद्या व मधुमती नायक व्खायाता ने बच्चों को मार्गदर्शन दिया। इसमें कक्षा नौवीं की छात्रा साधना यादव, वैष्णवी शर्मा, प्रियंका, रानंदिनी दलाई, प्रतिमा महतो, भाग्यश्री, एस. लवली, नव्या वर्मा, राघवेंद्र धुर्वे, भावेश भैसारे, पंकज निषाद, राजवीर, राहुल वर्मा, तामेश्वर यादव, रिपू सुदन मिश्रा आदि ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

इस दौरान एसएमडीसी अध्यक्ष विश्वनाथ सिन्हा, पार्षद अपर्णा दास, विधायक प्रतिनिधि अंकिता बेनर्जी, पार्षद संजय यादव, धीरेंद्र कुमार, प्रसाद संजय मिश्रा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी, चंद्र प्रकाश पांडेय उप नेता प्रतिपक्ष, राजेश मौर्य मंडल महामंत्री, पूर्णिमा ठाकुर पूर्व पार्षद व भाजपा मंडल अध्यक्ष चरोदा, शाला की वरिष्ठ व्याख्याता के. एस. दीवान, दीप शिखा चंद्राकर, सविता देवांगन, युगल किशोर चंद्राकर, अश्वनी कुमार पिल्लई, नेहा तिवारी, मधुमती नायक, जे. आर.कामड़े, बी.एल. देवांगन, हरिशंकर वर्मा आदि ने सक्रियता से सहयोग दिया।

Link : https://shricgnewscreator.com/commendable-performance-of-the-street-play-nahi-mitega-under-the-namo-seva-initiative/

Share This Article