स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाली पैदल यात्रा

Editor
By Editor 2 Min Read

राजीव भवन से कलेक्ट्रेट तक पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, कथित चुनावी षड्यंत्र के विरोध में किया पुतला दहन

दुर्ग, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में सोमवार को राजीव भवन दुर्ग से कलेक्ट्रेट तक पैदल यात्रा निकाली गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया। इस दौरान कथित चुनावी षड्यंत्र के विरोध में पुतला दहन भी किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन में एकत्र हुए और वहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कथित षड्यंत्रों के कारण लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, भिलाई-चरोदा महापौर निर्मल कोसरे सहित कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र जामगांव आर के प्रभारी राम सूर्यवंशी, ब्लाक अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, विजय पुरी, जिला महामंत्री केसी जीतू श्रीवास्तव, ब्लाक महामंत्री केसी आयुष पटेल, ब्लाक मीडिया महामंत्री केसी संजू सिंह, बिट्टू साहू सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की व्यवस्था महत्वपूर्ण है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार की शंका या विवाद की स्थिति में पारदर्शिता के साथ समाधान किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।

Link : https://shricgnewscreator.com/the-congress-organized-a-foot-march-demanding-free-and-fair-elections/

Share This Article