भिलाई, कोसरिया यादव समाज भिलाई-03 महिला संगठन द्वारा पारंपरिक तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
तीज मिलन के अवसर पर महिलाओं द्वारा गीत-संगीत, नृत्य एवं विभिन्न प्रतिभा प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने अपनी कला एवं प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिला।

महिला संगठन की सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में कोसरिया यादव समाज भिलाई-03 की महिला संगठन की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर तीज पर्व की खुशियां साझा कीं और कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम में जानकी यादव अध्यक्ष महिला संगठन लता यादव, चमेली यादव, मीना यादव, कांति यादव, विद्या यादव, राधा यादव, पुष्पा यादव, सोनी यादव, पिंकी यादव, रोहणी यादव, रुखमणी यादव, अगनी यादव, पूर्णिमा यादव, दुर्गा यादव, मति यादव, सुमन यादव, रानू यादव, अमरीका यादव, हेमिन यादव एवम समस्त यादव परिवार उपस्थित रहे।
Link : https://shricgnewscreator.com/teej-milan-event-organized-by-the-kosariya-yadav-samaj-bhilai-03-womens-wing/













