दुर्ग, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम के तहत 11 सितंबर 2026 को दुर्ग क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा कनिष्ठ अभियंताओं के पदोन्नति कोटे को 70 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत किए जाने के विरोध में कार्यपालक निदेशक, दुर्ग क्षेत्र को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कार्यपालक निदेशक के समक्ष कनिष्ठ अभियंताओं के पदोन्नति अधिकारों से जुड़े विषय को प्रमुखता से रखते हुए पदोन्नति कोटा पूर्ववत 70 प्रतिशत किए जाने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि कनिष्ठ अभियंताओं के पदोन्नति अधिकारों में की गई कमी से उनके कैरियर एवं भविष्य की पदोन्नति की संभावनाएं प्रभावित होंगी।
ज्ञापन के माध्यम से एसोसिएशन ने कनिष्ठ अभियंताओं के न्यायोचित पदोन्नति अधिकारों की रक्षा करने तथा पदोन्नति कोटे को पूर्ववत 70 प्रतिशत बहाल करने की मांग रखी। इसके साथ ही संगठन की अन्य ग्यारह लंबित एवं महत्वपूर्ण मांगों पर भी कार्यपालक निदेशक के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कनिष्ठ अभियंताओं के न्यायोचित पदोन्नति अधिकारों एवं हितों की रक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संगठन अपने सदस्यों के हितों को लेकर पूरी तरह एकजुट है तथा मांगों के निराकरण के लिए आगे भी लोकतांत्रिक एवं संगठित तरीके से प्रयास जारी रखेगा।
पदाधिकारियों ने अधिकारियों से आग्रह किया कि कनिष्ठ अभियंताओं की पदोन्नति से जुड़े विषय पर सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लेते हुए पदोन्नति कोटा पूर्ववत 70 प्रतिशत किया जाए।
एसोसिएशन ने कहा कि मांगों के निराकरण हेतु संगठन द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों में पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हो l कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्रीकांत बड़गैंया, महेश्वर टंडन, पी.एल. माहेश्वरी, भूपेश वर्मा, राजेंद्र गिरी गोस्वामी, महेन्द्र साहू, आलोक साहू, दींक्षात चुरेंद्र, डी के साहू, गुनेश्वर शिवारे, निर्मल कुर्रे, उत्तम सोनी, किरण साहू, सीमा सोनी, शैलेश पाटले, गोपाल वर्मा आदि इंजीनियर उपस्थित रहे।
Link : https://shricgnewscreator.com/memorandum-submitted-demanding-the-restoration-of-the-promotion-quota-for-junior-engineers-to-70-percent/













