सांसद विजय बघेल ने हथखोज मे किया छतीसगढ़ महतारी मूर्ति का अनावरण

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई, ग्राम हथखोज के पावन धरा मे छत्तीसगढ़ के संस्कृति और परम्परा के पहचान स्वरुप छतीसगढ़ महतारी मूर्ति का अनावरण 06 सितंबर, रविवार को मुख्य अतिथि दुर्ग के  सांसद विजय बघेल के करकमलो द्वारा संपन्न हुआ ।

इस अवसर पर सांसद महोदय ने छतीसगढ़ राज्य को बनाने के लिए जिन महापुरुषों ने संघर्ष करके अपना योगदान दिया उन्हें नमन करते हुए उन्हें याद किया साथ ही उन्होंने पूरे ग्रामवासियो को बधाई देते हुए कहा कि, यह आयोजन छ. ग. महतारी के सम्मान मे बहुत अच्छी पहल है, और प्रत्येक गाँव शहर मे महतारी कि मूर्ति स्थापना कि जानी चाहिए ताकि हमारे छ. ग.प्रदेश के धरोहर, लोकसंस्कृति और राज्य के स्वाभिमान की पहचान केवल देश मे ही नहीं अपितु विश्वपटल पर भी अलग से दिखाई दे और आने वाली पीढ़ी को भी माटी संस्कृति को जानने की प्रेरणा मिले।
इस कार्यक्रम मे मुख्य आकर्षण बालिकाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी आभूषण और वस्त्र के साथ भव्य कलश यात्रा पूरे गाँव मे निकाला गया।

कार्यक्रम मे विशेष अतिथि के रूप मे सतीश साहू (विधायक प्रतिनिधि, अहिवारा ), उपकार चंद्राकर (भाजपा ओ. बी. सी. मोर्चा प्रदेश महामंत्री ), ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष सुकालू राम मढ़रिया, ग्राम हथखोज के पार्षद  राकेश बंछोर, वरिष्ठ नागरिक  दानेश्वर बंछोर, ताराचंद वर्मा, भीखु बंछोर, सुरजीत वर्मा, रामजी वर्मा, पुनीत साहू, पंचू यादव, डोमार वर्मा, दौवा वर्मा, अजय बंछोर,आशीष वर्मा, देवेंद्र साहू, यमन, सोहन (राजा ), प्रेम, नागेश, गोविन्द और मातृशक्ति रामेश्वरी वर्मा, त्रिवेणी विश्वकर्मा और ग्रामवासी कि गरिमामय उपस्थिती रही। कार्यक्रम का संचालन  द्रोण वर्मा द्वारा और आभार रोशन वर्मा ने किया।

Link : https://shricgnewscreator.com/mp-vijay-baghel-unveiled-the-statue-of-chhattisgarh-mahtari-in-hathkhoj/

Share This Article