दुर्ग में तीन दिवसीय कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों का लिया जायजा

Editor
By Editor 2 Min Read

36 फोर्ट भवन पहुंचकर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर मंथन

दुर्ग, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी  मलकीत सिंह गैदू के साथ जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष  राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शुक्रवार, 4 सितंबर को दुर्ग में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों का जायजा लिया। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 5, 6 एवं 7 सितंबर को किया जाना है।

कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने पुलगांव, दुर्ग स्थित 36 फोर्ट भवन पहुंचकर शिविर से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन, बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर कांग्रेस साथियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। शिविर को सफल, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया।

तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली और आगामी कार्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। प्रशिक्षण के साथ संवाद और संगठनात्मक मंथन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाना समय की आवश्यकता है। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, दिशा और संगठनात्मक दृष्टिकोण देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस की विचारधारा एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने और आम लोगों से संगठन का जुड़ाव और मजबूत करने पर भी मंथन होगा।

जिला महामंत्री दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस राम सूर्यवंशी ने बताया कि उन्हें भी इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझने और जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने में सहायक होते हैं।

इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Link : https://shricgnewscreator.com/preparations-for-the-three-day-congress-training-camp-in-durg-reviewed/

Share This Article