महिला शक्ति बनेगी भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : मनीष पाण्डेय

Editor
By Editor 3 Min Read

महिला मोर्चा पश्चिम मंडल की परिचयात्मक बैठक में संगठन सशक्तिकरण का संकल्प

भिलाई, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, पश्चिम मंडल, जिला भिलाई द्वारा आयोजित परिचयात्मक बैठक उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में महिला शक्ति को संगठन की मुख्य धुरी बताते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा पश्चिम मंडल अध्यक्ष निकिता शिगणे ने की। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और सभी को समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करते हुए भाजपा की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो  मनीष पाण्डेय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष  गोल्डी सोनी, महिला मोर्चा मंडल प्रभारी मिथिला खिचरिया, मंडल सहप्रभारी बसंता खरे, जिला महामंत्री  सविता नाहक, स्वाति गुप्ता तथा भाजपा मंडल महामंत्री  बी. पद्मनाभन उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में  मनीष पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी से निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

स्वीटी कौशिक ने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की रीढ़ है और आने वाले समय में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने वाली है। वहीं  गोल्डी सोनी ने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर नियमित संपर्क एवं संवाद बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन  कांति वर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन  श्वेता जैन द्वारा किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

सशक्त महिला – सशक्त संगठन – सशक्त राष्ट्र के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Link : https://shricgnewscreator.com/womens-power-will-become-the-bjps-greatest-strength-manish-pandey/

Share This Article