भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई-3 मंडल की कार्यकारिणी घोषित

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष  सौरभ जायसवाल के निर्देशन एवं भिलाई-3 भाजपा मंडल अध्यक्ष वरुण यादव की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई-3 मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष महेश कुमार तिवारी द्वारा की गई।

महेश कुमार तिवारी (मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा)

नवीन कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, सहकोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता, प्रशिक्षण प्रमुख, आईटी सेल प्रभारी, मन की बात प्रमुख, शासकीय योजना स्वाध्याय प्रमुख, प्रचार-प्रसार प्रमुख, कन्या शक्ति संयोजिका, खेल एवं कला प्रमुख तथा विधि एवं तकनीकी प्रमुख सहित विभिन्न दायित्वों पर युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही 46 कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई है। मंडल अध्यक्ष महेश कुमार तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि युवा मोर्चा के सभी साथी एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की  जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं एवं आम जनता तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और भिलाई-3 मंडल का युवा मोर्चा आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसेवा के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Link : https://shricgnewscreator.com/executive-committee-of-bharatiya-janata-yuva-morcha-bhilai-3-mandal-announced/

Share This Article