छत्तीसगढ़ भिलाई के जनसेवक आफताब आलम शिक्षक दिवस पर बिहार में राष्ट्रीय पुरस्कार से होगें सम्मानित…..

Editor
By Editor 3 Min Read

भिलाई, बिहार राज्य के जिला दरभंगा के मिथिला शहर के संस्था Sawab के राष्ट्रीय संयोजक  दीपक कुमार महथा एवं उनकी टीम के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 व 6 सितम्बर 2026 को मिथिला शहर की पावन भूमि दरभंगा में भारत के विभिन्न राज्यों के सामाजिक स्तर के क्षेत्र में कार्य कर रहे समाजसेवी संस्थाओं एवं सभी समुदायों का Sawab संस्था के द्वारा दो दिवसीय का कार्यक्रम रखा गया है।

जिसमें मुख्य रूप से समाजिक स्तर पर सेवा कार्य के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रूप से कार्य रहें व रक्त समन्वयकों और शतकवीर रक्तदाताओं की सहभागिता होगी। सभी संस्था के प्रतिनिधि अपने अपने संस्था का परिचय, कार्य एवं आगामी योजनाओं पर विस्तृत परिचर्चा करेंगे। प्रथम व द्वितीय दिवस में रक्तदान के महत्व, रक्तदान की अहर्ता, रक्तदान के पूर्व के जाँच, रक्तदान शिविर के आयोजन संबंधी सावधानी, नेत्रदान, अंगदान, देहदान, रक्त से जुड़े बीमारी थेलिसिमिया, सिकिल सेल आदि की जानकारी संबंधित विशेषज्ञों द्वारा दी जायेगी।

जिसमें शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार से भारत के विभिन्न राज्यों के समाजसेवक को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई निवासी जनसेवक आफताब आलम को भी शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने का आमंत्रण पत्र भेजा गया है। बता दें कि जनसेवक आफताब आलम समाजिक स्तर के क्षेत्र में पिछले 11 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित भारत के लगभग 16 राज्यों में समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। जनसेवक आफताब आलम ने स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं।

जिसमें अब तक स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली, भोपाल, पटना, रायपुर, भुनेश्वर , जयपुर, नागपुर, एम्स सहित उत्तरप्रदेश के पीजीआई, केजीएमयू, चंडीगढ़ पीजीआई, झारखंड रिम्स, तमिलनाडु वेल्लोर के सीएमसी जैसे बड़े हास्पिटल में जरूरतमंद परिवारों को सही ईलाज़ एवं ब्लड की सुविधा दिलवाने में सफल रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में ऊन बच्चों को जागरूक कर स्कूल में एडमिशन दिलाया जो सड़क के चौक चौराहों पर खड़े होकर भिक्षा मांगा करते थे। और कहां भारत देश आगे बढ़ाने एवं जीवन में सफल व्यक्ति बनने के लिए शिक्षा ही सबसे महत्वपूर्ण विषय हैं।

पर्यावरण के क्षेत्र में अपने जिले एवं राज्य के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्य किया।

बता दें कि जनसेवक आफताब आलम इससे पहले भारत के राष्ट्रपति पुरस्कार सहित राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश स्तर के विभिन्न पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। साथ ही गिनीज बुक एवं गोल्डन बुक का वर्ल्ड रिकॉर्ड के कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं।

जनसेवक आलम अपना परिचय भारत का एक सामान्य भारतीय नागरिक के रूप में देते हुए कहां कि असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

Link : https://shricgnewscreator.com/aftab-alam-a-public-servant-from-bhilai-chhattisgarh-will-be-honoured-with-a-national-award-in-bihar-on-teachers-day/

Share This Article