पाटन में सजा तीज मिलन दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश
पाटन, छ. ग. झरिया महार/महरा समाज (पंजीकृत शाखा) महिला संगठन के तत्वावधान में 30 अगस्त 2026 को देवांगन भवन पाटन में तीज-मिलन एवम नारी सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। सावन एवम श्रृंगार विषय को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में तेज बारिश और विपरीत मौसम में भी महिलाओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। पूरे प्रदेश से समाज की महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत इष्टदेव श्री नारायण देव, शिव-पार्वती पूजन और माँ परमेश्वरी को पुष्पांजलि समर्पित करने के बाद सामूहिक रक्षाबंधन से हुई। उपस्थित बहनों ने सामाजिक भाइयों के कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधकर कार्यक्रम की सफलता हेतु अपने भाइयों से सहयोग और सुरक्षा देने का संकल्प लिया। महिलाओं को समर्पित इस कार्यक्रम के अंतर्गत खेल स्पर्धा फुगड़ी में प्रथम जयश्री कामड़े, द्वितीय कीर्ति सोनवानी, तृतीय पुष्पा कामड़े, गोली-चम्मच में प्रथम रानू कामड़े, द्वितीय यशवंतीन, तृतीय रेखा, सुई-धागा में प्रथम नोमेश्वरी, द्वितीय करुणा कामड़े, तृतीय पुष्पा अंगारे रहीं। साथ ही प्रमुख आकर्षण के अंतर्गत युक्ता अंगारे और अनिता मेश्राम को तीज क्वीन, सुंदर परिधान में चांदनी अंगारे, तीज गीत में कांता पटेल एवम तीज नृत्य में यामिनी को उत्कृष्ट घोषित की गई। महिलाओं ने सावन के झूले का आनन्द लिया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कीर्ति नायक, जनपद पंचायत(पाटन) के अध्यक्ष थी। उन्होंने अपने उद्गार में महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में भागीदारी और नेतृत्व करने का आव्हान किया।अपने उद्बोधन में उन्होंने सबल, सक्षम, सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर महिलाओं हर क्षेत्रों में आगे बढ़कर समाज को नई दिशा देने की बात भी कही।
इस कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी संस्कृति अपनी पहचान के रूप में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुरमी, अरसा और चौसेला का आनन्द लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लगातार बारिश के बावजूद महिलाओं में गजब के उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा तीज-मिलन और नारी सशक्तिकरण पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
सामूहिक सुवा नृत्य में जमराव परगना की बहनों ने परचम लहराया।
कार्यक्रम का संचालन ज्योत्सना और रत्ना पावरिया ने किया। सन्ध्या सोनवानी(प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष), मंजुलता अंगारे(महिला संगठन अध्यक्ष), दीप्ति मेश्राम(उपाध्यक्ष) सहित महिला संगठन, श्रीदेव युवा मंच, नारायणी युवती मंच के पदाधिकारियों सहित प्रांताध्यक्ष अशोक मेश्राम एवम केंद्रीय कार्यकारिणी के विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों का अपेक्षित सहयोग मिला।

Link : https://shricgnewscreator.com/teej-festivities-come-alive-in-patan-chhattisgarhi-culture-on-display-ranging-from-traditional-delicacies-to-the-suva-dance/













