स्वतंत्रता दिवस पर उरला और देवबलौदा में शान से लहराया तिरंगा

Editor
By Editor 2 Min Read

पार्षद भारती राम सूर्यवंशी व राम सूर्यवंशी ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों और प्रमुख स्थानों पर किया ध्वजारोहण, नागरिकों को दी शुभकामनाएं

भिलाई-3, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। वार्ड क्रमांक 31 की पार्षद  भारती राम सूर्यवंशी एवं जिला महामंत्री दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस, प्रदेश सचिव व पाटन विधानसभा प्रभारी  राम सूर्यवंशी ने क्षेत्र के ग्राम उरला वार्ड 31 तथा देवबलौदा पहुंचकर विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्राइमरी स्कूल, मिडिल स्कूल सहित क्षेत्र के अन्य प्रमुख स्थानों पर तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान के साथ भारत माता के जयकारे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद भारती राम सूर्यवंशी एवं  राम सूर्यवंशी ने क्षेत्रवासियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर देता है। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा बच्चों को देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा, के.सी. प्रेम मिश्रा, ऋषभ तिवारी, विकास कुर्रे सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, शिक्षक, विद्यार्थी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना रहा।

Link : https://shricgnewscreator.com/the-tricolour-was-hoisted-with-pride-in-urla-and-devbaloda-on-independence-day/

Share This Article