पार्सल गाड़ी खड़ी कर दोस्त की बाइक लेकर जा रहा था चाय पीने
भिलाई, दुर्ग-रायपुर फोरलेन सड़क पर कुम्हारी थाना क्षेत्र में जंजगिरी के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शिवा बारले पिता गोवर्धन बारले ( 20 वर्ष ) रायपुर जिले के नंदनवन समीप अटारी गांव का रहने वाला है। युवक पेशे से पार्सल वाहन चालक था। आज सुबह ही रायपुर से पार्सल वाहन लेकर चरोदा आया और चाय पीकर आने की बात कहकर दोस्त की मोटर साइकिल लेकर कुम्हारी की तरफ जाते समय हादसे का शिकार हो गया।
पुलिस के मुताबिक घटना तड़के करीब 5 बजे की है, जहां एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर मेन लेन और सर्विस लेन के बीच लगे लोहे के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान शिवा बारले, पिता गोवर्धन बारले, निवासी नंदनवन के पास ग्राम अटारी जिला रायपुर के रूप में हुई है।
शिवा पेशे से पार्सल वाहन चालक था। वह शनिवार तड़के रायपुर से पार्सल की गाड़ी लेकर चरोदा पहुंचा था। चरोदा में गाड़ी खड़ी करने के बाद उसने अपने एक परिचित दोस्त से कहा कि वह चाय पीकर आने की बात कहकर उसकी पल्सर 150 मोटर साइकिल मांगा और कुम्हारी की ओर जा रहा था। बाद वह मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 07 सीटी 9223 लेकर जैसे ही वह जंजगिरी के पास पहुंचा, रफ्तार तेज होने के कारण वाहन से उसका नियंत्रण छूट गया और बाइक मेन लेन व सर्विस लेन को विभाजित करने के लिए लगाए गए लोहे के डिवाइडर खंभे से जोरदार तरीके से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाने की पेट्रोलिंग टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल राहगीरों की मदद से स्थिति को संभाला और शव को अपने कब्जे में लिया। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया। कुम्हारी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है तथा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
Link : https://shricgnewscreator.com/young-man-dies-in-tragic-early-morning-accident-speeding-bike-crashes-into-iron-pole-at-janjgiri-turn/








