रायपुर मंडल में नए वरिष्ठ अधिकारियों का रेलवे मजदूर संघ ने किया भव्य स्वागत

Editor
By Editor 1 Min Read

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ, रायपुर मंडल द्वारा डॉ सुष्कर विपुल विलासराव  को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM), रायपुर एवं  साकेत रंजन  को वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (Sr DOM) का पदभार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व एवं प्रशासनिक अनुभव से रायपुर मंडल वाणिज्यिक के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा रेल हित, कर्मचारी हित एवं जनहित के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

टाटा बाबू राव
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ, रायपुर मंडल 
(Divisional President)

Link : https://shricgnewscreator.com/the-railway-mazdoor-sangh-accorded-a-grand-welcome-to-the-new-senior-officers-in-the-raipur-division/

Share This Article