हाजियों का किया इस्तकबाल, अमन के लिए मांगी दुआएं

Editor
By Editor 2 Min Read

अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी का आयोजन सेक्टर-7 में

भिलाई, अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से इस साल हज के मुबारक सफर से लौटे 150 से ज्यादा हाजियों का इस्तकबाल सेक्टर-7 में किया गया। इस दौरान कुरान शरीफ की तिलावत से प्रोग्राम शुरू हुआ। मौजूद हाजियों-हज्जन और तमाम लोगों ने मुल्क में अमन व तरक्की की दुआएं की।

हाजियों का किया इस्तकबाल

समिति के डायरेक्टर अंजुम अली ने बताया कि संस्थान की ओर से पिछले 8 सालों से लगातार हर साल हाजियों के इस्तकबाल का यह सिलसिला जारी है।  यहां सभी हाजियों को फूलों के हार पहना कर स्कार्फ भेंट कर और सभी हज्जन साहिबा को दुपट्टे देकर उनका इस्तकबाल किया गया।  सोसायटी के पदाधिकारियों ने कामकाज का ब्यौरा हाजियों के सामने रखा गया और जरूरतमंदों के लिए समिति से मदद दिलवाने की बात कही गई।  प्रेसिडेंट अंजुम अली ने बताया कि वर्तमान में स्कूल और कॉलेज के 50 बच्चे अल मदद की पहल पर अपनी पढ़ाई जारी रखे हैं। इस मौके पर हाजियों में मंसूर अहमद, इकबाल खान, मंजर आलम, मुस्तफा, फिरोज शाकिर, हामिद खान, मोहम्मद इफ्तिखार खान, मोहम्मद इसराइल सिद्दीकी, सैयद यूनुस अली, मोहम्मद फहीम, इकबाल, शफी मोहम्मद, नसीर अहमद, नजम इकरामुद्दीन, अफजल, अनीस रियाजुद्दीन सिद्दीकी, नसीर अहमद और हमीदुद्दीन सिद्दीकी सहित तमाम हाजियों-हज्जन का इस्तकबाल किया गया।

हाजियों का किया इस्तकबाल

आयोजन की सफलता में उपाध्यक्ष शबाना सिद्दीकी, सह कोषाध्यक्ष दिलशाद बेगम, सहसचिव लीना तजमीन, सचिव कौसर खान, सहसचिव कैसर इकबाल का सराहनीय योगदान रहा। वहीं कमेटी के सैयद जमशेद अली, सैयद निसार, आबिद खान, अब्दुल शमी, शमीमुद्दीन, जलालुद्दीन, सैयद जमशेद अली, सैयद निसार आरिफ खान, अब्दुल शमी, शमीमुद्दीन, जलालुद्दीन,अल मदद के सदस्यों में फरहीन अली, नीलोफर सगीर, दरख्शां अंजुम, एहसान शेख, गुल निशा, रानी, साबरा, शिरीन, रुखसाना, तहमीना, सायरा, सरवरी निशा, जबीन, नरगिस रेहाना परवीन, निशात, शम्मा जलाल, अंजुम निसा,  अमरीन, फरजाना, फरहीन, नाज, फरीदा बेगम, अहमदी बी,  यासमीन और अशरफुल की भागीदारी रही।

Link : https://shricgnewscreator.com/welcomed-the-hajj-pilgrims-and-offered-prayers-for-peace/

Share This Article