अग्निकुल क्षत्रिय समाजम का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Editor
By Editor 2 Min Read

खुर्सीपार मंडल के तत्वावधान में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

श्री नारायणा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने आंख, हृदय सहित विभिन्न रोगों की जांच कर दिया परामर्श, समाज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का रहा सराहनीय सहयोग

भिलाई, छत्तीसगढ़ अग्निकुल क्षत्रिय समाजम, खुर्सीपार मंडल के तत्वावधान में विगत दिनों हाल ही में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्री नारायणा हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आंख, हृदय सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कर मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के आयोजन में बंटी पांडेय, चिट्ठी बाबू, दासूजी सहित समाज के अनेक सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। वहीं खुर्सीपार मंडल के अध्यक्ष तामड़ा कृष्णा राव, सचिव अंग शाम्भामूर्ति, सहसचिव वेंकट, राजा राव, उपाध्यक्ष श्रीनू, संन्यासी राव, उपकोषाध्यक्ष  एस वी  वर्मा सहित समाज के सभी सम्माननीय पदाधिकारी एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और समय रहते बीमारियों की पहचान कर उचित उपचार के लिए जागरूक करना है। उन्होंने भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण के लिए ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने की बात कही। शिविर में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article