टीबी मुक्त भारत 2.0 : शीतलापारा में निःशुल्क एक्स-रे जांच शिविर

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई,  स्वास्थ्य केंद्र द्वारा टीबी मुक्त भारत 2.0 अभियान के अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 09, शीतलापारा, भिलाई 3 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से निःशुल्क टीबी जांच एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया। संदिग्ध मरीजों की हैंडल एक्स-रे मशीन से जांच कर आवश्यकतानुसार आगे की जांच एवं उपचार हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 09 की पार्षद कुसुम विपिन चंद्राकर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए समय पर जांच और उपचार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने का आग्रह किया तथा स्वास्थ्य विभाग की चन्द्रहास ठाकुर एक्स-रे टेक्नीशियन, स्वामी नर्स, डुमेश्वर यादव,भूपेंद्र सिन्हा, देवेंद्र राजपूत ने इस जनहितकारी पहल की सराहना की।

भिलाई-3 स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने बताया कि टीबी मुक्त भारत 2.0 अभियान का उद्देश्य समय पर मरीजों की पहचान कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित करना तथा समाज को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में जनभागीदारी बढ़ाना है। इस परीक्षण में मितानिन गीता साहू की सहभागिता रही साथ ही भीमेश्वरी पटेल, ममता पटेल, गीता वर्मा, परस राम सोनी, राजेंद्र देवांगन, शकुन देवांगन, मुकुंद साहू, कमला वर्मा, कुमुद वर्मा, आशा बाई, तेजेश्वरी पटेल सहित 78 लोगों ने परीक्षण पश्चात जानकारी प्राप्त की जिसमें 5 लोगों का बलगम टेस्ट के लिए भेजा गया ।

Share This Article