भिलाई के निर्मल ज्ञान मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई 629वीं कबीर जयंती

Editor
By Editor 2 Min Read

कबीर साहेब की वाणी पर चलने का दिया संदेश, विधायक रिकेश सेन सहित संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति में हुए भजन, सत्संग, प्रवचन और गुरु पूजा।

भिलाई, निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में 629वां कबीर जयंती समारोह 28 जून रविवार को मनाई गई।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिकेश सेन विधायक वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र रहे।
इसके साथ ही संत कोमल साहेब बलौदा बाजार आश्रम, संत गीतेश साहेब, संत धनंजय साहेब, संत पंचम साहेब, संत शिवलाल साहेब, संत जुम्मन साहेब महंत, मंजीत अदब परमेश्वर साहेब, भूपत साहेब व साध्वी लक्ष्मी छत्तीसगढ़ के अनेक कबीर आश्रमों से पधारे थे ।

इस दौरान मंगलाचरण, बीजक पाठ, संध्या पाठ, भजन, सत्संग, प्रवचन और गुरु पूजा आयोजित हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रिकेश सेन जी आज के समय में कबीर जी की वाणी को स्मरण कर अपने जीवन को सार्थक बनाने की बात कही। साथ ही आज चिंतनशील समाज में कबीर जी के बताए मार्ग पर चलकर हम किस तरह सामाजिक जीवन में आत्मसात करें इस पर हमें ध्यान देने की बात कही।

कार्यक्रम में संत महात्माओं ने कबीर  के साखी और दोहे के माध्यम से बताने का प्रयास किए कि मानव जीवन में आडम्बर, पाखंड और दिखावा से दूर रहकर गुरु के बताए मार्ग पर चलना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य ही साश्वत है इसके बिना मनुष्य का उद्धार नहीं हो सकता । वक्ताओं के उद्बोधन के बाद चौका आरती का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

निर्मल ज्ञान मंदिर कार्यक्रम में समिति के ट्रस्टीगण, प्रबंध कार्यकारिणी, महिला, युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों में डा. हीरा लाल साहू, आत्मा राम साहू, गौकरण लाल साहू, विनोद साहू, दलजीत साहू, जीतेन्द्र साहू, के पी साहू, रामाधार साहू, डा. दीनदयाल साहू , टेक चंद साहू, अशोक साहू, विजय कांत दादर उर्मिला साहू, प्रेमलता साहू, शीला हिरवानी, वेद प्रकाश साहू, प्रभा साहू के अलावा कबीर पंथी और धार्मिक प्रेमी जनों ने अपनी सहभागिता दी।

Share This Article