रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और तकरीर 29 को

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, गैर सरकारी संगठन अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से करबला के शहीदों की याद में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 29 जून सोमवार को सेक्टर-6 जामा मस्जिद के कम्युनिटी हॉल में किया जा रहा है। सोसाइटी की प्रमुख अंजुम अली ने बताया कि सुबह 11 बजे से 5 बजे तक रक्तदान, दंत परीक्षण, नेत्र परीक्षण और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन शिविर में होगा। इसके साथ ही यहां आयुष्मान कार्ड पंजीयन की सुविधा भी दी जा रही है।

इसके बाद यहां शाम 5:00 बजे से आलिमा गुल निशा की तकरीर (बयान) का आयोजन किया गया है, जिसमें करबला के शहीदों के वाकयात बयान किए जाएंगे। मगरिब की नमाज के बाद फातिहा ख्वानी होगी। अंजुम अली ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से पहुंच कर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने और अन्य आयोजनों में भागीदारी की अपील की है।

Share This Article