भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
भिलाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के आह्वान एवं जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में चरोदा मंडल द्वारा शनिवार सुबह सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वार्ड क्रमांक 23 स्थित हाउसिंग बोर्ड त्रिदेव मंदिर के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम का आयोजन चरोदा मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर के नेतृत्व में सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योग से व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और तनावमुक्त जीवन जी सकता है।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री राजेश मौर्य, पूर्णिमा ठाकुर, आशा शर्मा, कार्यक्रम संयोजक मनोज ओझा, सहसंयोजक, उपनेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडे, राम रेड्डी, प्रमिला टांडी, टी. रमना, दिलीप साहू, तरुण परगनिया, वेद प्रकाश पांडे, सुजाता डोंगरे, रेखा साहू, कुसुम साहू, पूनम श्रीवास्तव, के.के. शर्मा, सर्वेंद्र दुबे, गोपाल तिवारी, धर्मेंद्र मिश्रा, हेमंत पाटील, आर.के. पांडे, गंजीर जी, यशवंत साहू, रविंद्र बेहरा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि प्रधानमंत्री के ‘स्वस्थ भारत’ के संकल्प को साकार करने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। योग दिवस के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और नियमित योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। आयोजन में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।






