प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भिलाई में आयोजित हुई “नमो मैराथन”

Editor
By Editor 3 Min Read

सैकड़ों खिलाड़ियों और नागरिकों ने लिया हिस्सा, फिट इंडिया का दिया संदेश

भिलाई, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को भिलाई में “नमो मैराथन” का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर के सैकड़ों खिलाड़ियों, युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और फिटनेस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

मैराथन की शुरुआत सिविक सेंटर स्थित परिवार चौक से हुई। प्रतिभागी सेंट्रल एवेन्यू मार्ग से दौड़ते हुए पुनः परिवार चौक पहुंचे। इस दौरान युवाओं, खिलाड़ियों एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में फिट इंडिया और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश प्रमुख रूप से दिया गया।

प्रशम दत्ता (आयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा खेल प्रकोष्ठ प्रमुख )

कार्यक्रम के आयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा खेल प्रकोष्ठ के प्रमुख प्रशम दत्ता ने बताया कि नमो मैराथन का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों को फिटनेस, योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि “हम चाहते हैं कि शहर का हर नागरिक स्वस्थ और सक्रिय रहे, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में हम सभी कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें।”

अमित साहू (प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अमित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक सक्रिय और प्रभावशाली नेतृत्व देने वाले प्रधानमंत्रियों में अपना स्थान बनाया है, जो देशवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह मैराथन केवल दौड़ नहीं, बल्कि फिट इंडिया और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त की है। लोगों का उनके प्रति विश्वास और समर्थन इस तरह के आयोजनों में स्पष्ट दिखाई देता है।”

वीडियो

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई युवाओं ने इसे प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share This Article