तीन राज्यों में जीत पर भाजपा में जश्न की लहर, वसुंधरा नगर विधायक कार्यालय में मनाई गई खुशियां

Editor
By Editor 2 Min Read

पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

भिलाई, तीन राज्यों—पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी और असम—में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद वसुंधरा नगर स्थित विधायक कार्यालय में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में चरोदा मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर, विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल, पार्षद फिरोज फारुकी, नेता प्रतिपक्ष खिलावन वर्मा, मंडल महामंत्री पूर्णिमा ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष परमजीत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके साथ ही पार्षद संजय यादव, सुशांत वर्मा, श्याम सुंदर जायसवाल, युवा कार्यकर्ता हेमराज साहू, मुकेश अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा चौहान, पार्षद प्रेमलता चंद्राकर, गुरशरण सिंह, भिलाई महिला मोर्चा महामंत्री रीना चंद्राकर, ममता सिंह, सुजाता डोंगरे, मीना साव, रेचल मसीह, पूनम श्रीवास्तव, जूना दादा और केवल चंद्राकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जश्न में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की सफलता बताया। उन्होंने कहा कि यह विजय संगठन की मेहनत, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता के भरोसे का परिणाम है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और पार्टी के समर्थन में नारे गूंजते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा।

Share This Article