पुरानी भिलाई में फ्लैट बन गया हुक्का बार: पुलिस की रेड, 6 युवक गिरफ्तार

Editor
By Editor 3 Min Read

विजय शांति हाईट्स में चल रहा था अवैध हुक्का संचालन: 13,215 का सामान जब्त, COTPA एक्ट में केस दर्ज

भिलाई, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरानी भिलाई पुलिस ने चरोदा स्थित विजय शांति हाईट्स के एक फ्लैट में छापा मारकर अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 6 युवकों को हुक्का पीते और पिलाते हुए गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 3 हुक्का पॉट, फ्लेवर और अन्य उपकरण समेत कुल 13,215 रुपये का सामान जब्त किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर फ्लैट नंबर-23 में दी दबिश
दिनांक 03.05.2026 को थाना पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विजय शांति हाईट्स, चरोदा के फ्लैट नंबर-23 में अवैध रूप से हुक्का पिलाने और पीने का काम चल रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने बताए गए फ्लैट में रेड की।

कोई लाइसेंस नहीं, मौके पर रंगे हाथ पकड़े गए
रेड के दौरान फ्लैट में 6 युवक हुक्के का सेवन करते मिले। पूछताछ में आरोपी हुक्का संचालन का कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं दिखा पाए। पुलिस ने सभी को तत्काल हिरासत में ले लिया। आरोपियों का कृत्य सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 4(क), 21(क) के तहत अपराध पाया गया।

COTPA एक्ट में केस दर्ज, सभी आरोपी गिरफ्तार
थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 244/2026 पंजीबद्ध कर सभी 6 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फ्लैट में हुक्का बार चलाकर अवैध रूप से आर्थिक लाभ कमा रहे थे।

वीडियो

गिरफ्तार आरोपी

  1. उज्जवल जैन, 23 वर्ष, जैन मंदिर रोड, भिलाई-3
  2. हर्ष जैन, 26 वर्ष, सुभाष चौक, भिलाई-3
  3. रौनक जैन, 27 वर्ष, C2/503 महावीर लेक व्यू, गंजपारा
  4. हिमांशु वर्मा, 28 वर्ष, पाल सायपारा, दुर्ग
  5. उज्जवल चतुर्वेदी, 28 वर्ष, सुभाष नगर, दुर्ग
  6. आयुष सिंह, 27 वर्ष, MIG I/57, हुडको, भिलाई

जब्त हुआ ये सामान
पुलिस ने मौके से 3 हुक्का पॉट, 2 हुक्का बर्नर, 1 हुक्का चार्जर, 5 पैकेट प्लास्टिक पाइप, 17 पैकेट AFZAL फ्लेवर, 1 डिब्बा Alladdin फ्लेवर और 1 पैकेट सिल्वर कॉइल पेपर जब्त किया। कुल मशरूका 13,215 रुपये का है।

सार्वजनिक जगहों पर हुक्का बैन, पुलिस की सख्ती
थाना प्रभारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू और हुक्का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियम तोड़ने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्रवाई में पुरानी भिलाई पुलिस टीम की सक्रियता और तत्परता सराहनीय रही।

दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें। नशामुक्त समाज बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

Share This Article