दुर्ग स्टेशन में संरक्षा सेमिनार आयोजित, ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन पर दिया गया जोर

Editor
By Editor 2 Min Read

रायपुर रेल मंडल की पहल विभिन्न विभागों के 64 कर्मचारियों ने लिया हिस्सा, अग्निशमन व प्राथमिक उपचार का भी किया गया प्रदर्शन

रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर मल्टी फंक्शन काम्पलेक्स, दुर्ग स्टेशन में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया।

रायपुर, गुरुवार, 24 अप्रैल, को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन, यांत्रिक, इंजीनियरिंग तथा राजभाषा विभाग के कर्मचारियों के साथ मल्टी फंक्शन काम्पलेक्स, दुर्ग स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई- स्पैड से बचाव एवं ऑटोमेटिक सिगनल फेलुअर के दौरान दी जानेवाली प्राधिकार और चालक द्वारा लिए जानेवाली सावधानियां, शंटिंग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां एवं पावर ब्लाक के दौरान स्टेशन कर्मचारियों के द्वारा बरती जाने वाली सावधानियां, विद्युतीकृत सेक्शन एवं विद्युतीकृत पिट में कार्य करने के दौरान लिए जानेवाली सावधानियां, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा बरती जाने वाली गर्मीकालीन सावधानियां एवं कार्यस्थल की संरक्षा, एल एच बि कोच वाली ट्रेन परिचालन के दौरान होने वाली असामान्य घटनायें एवं उसका निवारण, ट्रेन में आग लगने का कारण एवं उसका निवारण, राजभाषा हिंदी का महत्व एवं संरक्षा में योगदान, प्राथमिक उपचार पेटी के उपयोग का प्रदर्शन तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग एवं प्रदर्शन ।

इस संरक्षा सेमिनार में  प्रवीण कुमार, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर, निकेश कुमार पाण्डेय, राजभाषा अधिकारी/रायपुर के साथ-साथ संरक्षा सलाहकारो ने संरक्षा सेमिनार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 64 लोगों ने भाग लिया।

Share This Article