ईद मिलन में समाज के उत्थान पर की चर्चा, सदस्यों को दिए उपहार

Editor
By Editor 1 Min Read

अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी का ईद मिलन समारोह

Contents
भिलाई, इस्पात नगरी भिलाई की मुस्लिम महिलाओं के गैर सरकारी संगठन अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी का ईद मिलन समारोह स्थानीय स्तर पर शानदार ढंग से मनाया गया। आयोजन में सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी तकरीर और नात शरीफ पेश कर महफ़िल को रोशन कर दिया। सभी मेहमानों का इस्तकबाल किया गया।डॉ. माहीन फातिमा अली ने अपने शायराना अंदाज से पूरी महफिल में समा बांध दिया। रिहान खान ने स्वागत भाषण दिया। अफशीन अली ने अल मदद सोसाइटी के कार्यों पर रोशनी डाली। सोसायटी की निदेशक अंजुम अली ने हर एक सदस्य का गर्मजोशी से स्वागत किया और उपहार देकर खुशियां बांटी। आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पादित करने में दरख्शां, शमीम अशरफी, नरगिस और रूबीना का विशिष्ट योगदान रहा। आखिर में सभी सदस्यों ने एक साथ बैठ कर डिनर किया और सेवइयों का लुत्फ उठाया। इस दौरान समाज के उत्थान के लिए नई योजनाएं और बेहतर भविष्य के लिए भी चर्चा की गई।

भिलाई, इस्पात नगरी भिलाई की मुस्लिम महिलाओं के गैर सरकारी संगठन अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी का ईद मिलन समारोह स्थानीय स्तर पर शानदार ढंग से मनाया गया। आयोजन में सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी तकरीर और नात शरीफ पेश कर महफ़िल को रोशन कर दिया। सभी मेहमानों का इस्तकबाल किया गया।

डॉ. माहीन फातिमा अली ने अपने शायराना अंदाज से पूरी महफिल में समा बांध दिया। रिहान खान ने स्वागत भाषण दिया। अफशीन अली ने अल मदद सोसाइटी के कार्यों पर रोशनी डाली। सोसायटी की निदेशक अंजुम अली ने हर एक सदस्य का गर्मजोशी से स्वागत किया और उपहार देकर खुशियां बांटी। आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पादित करने में दरख्शां, शमीम अशरफी, नरगिस और रूबीना का विशिष्ट योगदान रहा। आखिर में सभी सदस्यों ने एक साथ बैठ कर डिनर किया और सेवइयों का लुत्फ उठाया। इस दौरान समाज के उत्थान के लिए नई योजनाएं और बेहतर भविष्य के लिए भी चर्चा की गई।

Share This Article