विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा सहित कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी, संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर जोर
भिलाई, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के आवाहन एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार चरोदा मंडल में ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 21, 22, 23, 24 एवं 25 के शक्ति केंद्रों की बैठक वार्ड क्रमांक 24 स्थित सतनाम भवन के पास आयोजित की गई।
इससे पूर्व ग्राम देवबलौदा एवं वार्ड क्रमांक 28 उड़िया बस्ती में भी अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न हुए, जहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा विधानसभा के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा उपस्थित रहे। उनके साथ भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, पूर्व उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश खिलावन साहू, उप नेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।

बैठक में मंडल महामंत्री पूर्णिमा ठाकुर, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, प्रमिला टांडी, पार्षद सत्य प्रकाश शर्मा, निशा यादव, अर्पना दास गुप्ता, छाया पार्षद विवेक कुलश्रेष्ठ, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा चौहान, महामंत्री अंकिता बनर्जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क बढ़ाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। अभियान के माध्यम से ग्रामीण और शहरी बस्तियों में सीधे संवाद स्थापित कर लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के प्रयास पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में सुशील यादव, तरुण परगनिया, मले बनर्जी, अगरलाल जोशी, प्रेम सागर चतुर्वेदी, पुष्प लता मंडपे, कल्पना वाला, सुजाता डोंगरे, शिखा चक्रवर्ती, सरिता ठाकुर, अभय चौबे, राकेश विश्वकर्मा, महेश तिवारी, तेजस लखेश्वर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


