सांसद विजय बघेल ने संगठन विस्तार, सेवा और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
जल ही जीवन है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता-विजय बघेल सांसद
भिलाई, भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित “गाँव / बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत भाजपा भिलाई-3 मंडल द्वारा सिरसा कला (ढोंढगी पारा) स्थित दुर्गा मंच में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक, शैक्षणिक एवं प्रबुद्धजनों का सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में पार्टी की विचारधारा, सेवा कार्यों एवं संगठन की मजबूती पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया तथा आमजन से जुड़कर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, सुषमा जेठानी, प्रेमलाल साहू, मनोज तिवारी, उपकार चंद्राकर, राम खिलावन वर्मा, मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, विपिन चंद्राकर एवं पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम भिलाई-चरोदा के वार्ड 36 एवं 37 सिरसाकला शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 295, 296 , 297 एवं 298 में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, डॉ. बाल मुकुंद वर्मा, महामंत्री श्याम सुंदर जायसवाल ( कार्यक्रम संयोजक), समीर अग्रवाल, शक्ति केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा, संयोजक रूपेन्द्र यादव, सहसंयोजक -पद्मनी साहू एवं महेंद्र साहू कार्यकर्ता के रूप में दीप पटेल, तेजस पाल, केवल चंद्राकर, राजकुमार साहू, गोकर्ण भारती, गीता वर्मा, विनीता देवांगन, रीना चंद्राकर, पूजा शर्मा, आनंद यादव, महेश तिवारी, अभिषेक शर्मा, रिंकू वर्मा, आकाश वर्मा, हर्षित साहू, नारायण निर्मलकर, मोती राम कौशले, देवेंद्र महेश्वरी, रंजीत सिंह, तोरन सोनी, संतोष यादव भागवत यादव, कमलेश चतुर्वेदी, बबलू साहू, बल्ला निषाद एवं समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही । मंच संचालन श्याम सुन्दर जायसवाल ने किया और दीपक साहू द्वारा सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।


