भाजपा स्थापना दिवस पर भिलाई-3 में भव्य आयोजन, सेवा और समर्पण का दिखा उत्साह

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई। भिलाई-3 में आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य और गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। यह दिवस सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक है, जिसे कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया।

इस गौरवशाली अवसर पर वक्ताओं ने संगठन की लंबी और प्रेरणादायक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं का विश्वास ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी को देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करने और संगठन के मूल्यों को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी प्रेमलाल साहू, भिलाई-3 भाजपा मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, वरिष्ठ नेता एल.बी. वर्मा, हुपेंद्र चंद्रा, रवि नाहर, श्याम जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए शरबत एवं फल वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम ने सेवा और समर्पण की भावना को और मजबूत किया।

Share This Article