भिलाई-3 में श्रद्धा उत्साह के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, एकता नगर, भिलाई 3 स्थित सार्वजनिक शिव हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार, 02 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे अभिषेक, पूजा, हवन और आरती के साथ हुई। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से भोग-भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुजीत बघेल उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बना रहा। “जय श्री राम” और “हनुमान जी के जयकारों” से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से “राम ही केवल प्रेम प्यारा, जान लेहू जो जान निहारी” जैसे भजनों का गायन किया।

सार्वजनिक शिव हनुमान मंदिर समिति, एकता नगर द्वारा आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Share This Article