25 वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय समिति ने भक्ति और उत्साह के साथ निभाई परंपरा
भिलाई, हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अग्रवाल महिला समिति खुर्सीपार भिलाई शाखा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य हनुमानजी ध्वज यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में समिति की सभी महिलाओं ने लाल वस्त्र धारण कर हाथों में हनुमानजी की पताका थामे भजन-कीर्तन करते हुए पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया।
भक्ति में डूबी महिलाओं ने किया ध्वज अर्पण
ध्वज यात्रा के दौरान महिलाएं नाचते-गाते हुए सेक्टर-9 स्थित प्रसिद्ध मनोकामना पूर्ण करने वाले हनुमान मंदिर पहुंचीं। यहां ध्वज, नारियल, बूंदी और खिचड़ी का प्रसाद अर्पित कर भगवान हनुमान से सभी की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की गई।
25 वर्षों से सेवा और संस्कार का संकल्प
समिति बीते 25 वर्षों से निरंतर समाज सेवा, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित यह ध्वज यात्रा समिति की परंपरा और समर्पण का प्रतीक है।
सभी बहनों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष संगीता प्रेमा सहित शारदा सिंघानिया, उषा, प्रेमलता, माया, प्रेमलता गर्ग, आशा, बीना, कविता, दीप्ति, अंजू, हंसा, प्रतिमा, लक्ष्मी, कुसुम, मनीषा, शारदा गर्ग, सरला, संगीता, शशि एवं अन्य बहनों की सक्रिय उपस्थिति रही।
साधुवाद और शुभकामनाएं
समिति की सभी बहनों के इस आयोजन को लेकर सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में सराहना की जा रही है। सभी ने एक स्वर में कामना की कि हनुमानजी सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और समिति इसी तरह समाज सेवा में निरंतर अग्रसर रहे।




