भिलाई-3 में महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, ‘अहिंसा परमो धर्म’ से गूंजा शहर

Editor
By Editor 2 Min Read

विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, सभापति कृष्णा चंद्राकर व भाजपा नेता सतीश साहू की विशेष उपस्थिति रही

भिलाई, जैन समाज ने भगवान महावीर की जयंती को लेकर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा शहर के विभिन्न चौक-चौराहा से होकर गुजरी। शोभायात्रा में शामिल लोग भगवान महावीर का गुणगान करते चल रहे थे। अहिंसा है परमोधर्म के नारों से भिलाई-3 की सड़कें गुंजायमान थी। शोभायात्रा की शुरुआत इंदिरा पारा स्थित जैन मंदिर से हुई।

भगवान महावीर की जयंती आज भिलाई-3 में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सुसज्जित रथ में जैन साधु और साध्वियों के साथ भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। यह शोभायात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर बीएसपी कापरेटिव, जीई रोड में पुराना बस स्टैंड से वापस आकर भिलाई-3 बाजार होते हुए नूतन चौक, सुभाष चौक से पुनः जैन मंदिर पहुंची। जैन समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख शोभायात्रा में सहभागिता दी। महिलाओं और बच्चों की भी इसमें उत्साहजनक भागीदारी रही।

शोभायात्रा में विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, भिलाई निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर व भाजपा नेता सतीश साहू विशेष रूप से शामिल रहे। समाज के सभी सदस्यों के लिए जैन भवन में भोजन की व्यवस्था रखी गई।

वहीं शाम 4 बजे से भिलाई-3 बाजार के महावीर चौक पर आम भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर जेठमल बोथरा, लक्ष्मी चंद बोहरा, ज्ञानचंद पारख, गोपाल चांडक, आयुष चांडक, पुखराज जैन, चंचल पारख, उत्तम चंद जैन, प्रदीप जैन, श्रवण  जैन, पूजा जैन, ममता जैन, जयप्रकाश बोथरा, रोशन बोथरा, प्रीति जैन, मिलाप जैन, मनीष जैन, गोलू जैन, विकास जैन सहित अन्य उपस्थित थे।

वीडियो महावीर जयंती
Share This Article