दुर्ग, भगवान महावीर जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग में फल वितरण सोमवार 30 मार्च को सुबह 8:30 से किया गया। वीरमाता शायर देवी और वीर भ्राता उत्तम चंद सार्थक भंडारी परिवार की ओर से की गई इस पहल में मरीजों से संवाद भी किया गया और उनका कुशल क्षेम पूछा गया।



