रेलवे कर्मियों ने बढ़ाया मदद को हाथ, आज उठेगी गरीब की बेटी की डोली

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, रेलवे में कार्यरत दो कर्मियों की पहल पर एक गरीब परिवार की बेटी की डोली शान से उठेगी। खुर्सीपार का यह गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी में यथोचित खर्च करने में असमर्थ था। ऐसे में रेलवे में कार्यरत जे डी खांन और दीपक कुमार ने जरूरी मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है। ऐसे नेक कार्य न केवल एक पारिवारिक खुशियां लौटी है बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत हुई है। खुर्सीपार में यह विवाह समारोह 24 मार्च की शाम को होना है। 

जे डी खांन और दीपक कुमार ने बताया कि सरकारी नौकरी में अपने कर्तव्य के साथ-साथ समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी का समय-समय पर बखूबी निर्वहन करते रहे हैं। इसके पहले भी दोनों दोस्त वे हर साल गरीब बेटियों की शादी में दानदाताओं की मदद से राशन सामग्री देकर मदद करते हैं, ताकि किसी की खुशियों में कोई कमी न रह जाए।

Share This Article